Saturday, May 18, 2024
विचार/लेख

अगोना ग्राम जनपद बस्ती के माटी के लाल आचार्य रामचन्द्र शुक्ल जयंती

साहित्य पुरोधा, आलोचक, निबंधकार ,हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन के जनक आचार्य रामचन्द्र शुक्ल जी की जयंती 4 अक्टूबर को चित्रांश क्लब की पुरुष और महिला विंग ने समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवक और पत्रकार भाईयों संग मनाई।आचार्य रामचन्द्र शुक्ल जी जनपद बस्ती की माटी के लाल हैं।जनपद बस्ती में चार से अधिक स्थानों पर इनकी प्रतिमा स्थापित हैं।चित्रांश क्लब के संस्थापक अपने साथियों के साथ बस्ती की पहली धातु प्रतिमा के स्थान पर गये।उसकी स्थिति देख उनका और साथियों का हृदय द्रवित हो गया।प्रतिमा की उपेक्षा और दुर्दशा देख उन्हें जनपद की जिम्मेदार ईकाई की लापरवाही पर क्षोभ हुआ।उन्होंने साथियों के साथ प्रतिमा को साफ किया और फिर सबने माल्यार्पण किया।इसी तरह महिला विंग की संस्थापिका श्रीमती रेखा चित्रगुप्त अपने साथियों के साथ टाउन क्लब गयी जहां आचार्य रामचन्द्र शुक्ल पुस्तकालय भी है वहां भी प्रतिमा स्वच्छ स्थिति में नहीं थी उन्होंने भी साथियों के संग सफाई की फिर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।बड़ेबन स्थित प्रतिमा अच्छी स्थिति में थी।सिविल लाइन की प्रतिमा भी संतोष जनक स्थिति में थी।लिखने कहने का उद्देश्य यह है कि सर्वप्रथम सबसे पहले आई धातु प्रतिमा को उचित स्थान पर स्थापित करना चाहिए।जनपद में सरकार के पास अनेक भूमि होती है जहां पार्क इत्यादि बनते हैं उनमें से किसी भी स्थान पर लंबे समय से उपेक्षित पड़ी प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए।स्थापित प्रतिमाओं की जयंती और पुण्य तिथि पर विशेष साफ सफाई का प्रबंध करना चाहिए।उस दिन माल्यार्पण भी होना चाहिए।सब का सम्मान यथा समय और सहयोग से होना चाहिए।यह जनपद के समस्त निवासियों,सामाजिक संस्थाओं, प्रशासन,शासन का नैतिक दायित्व है।

आज चित्रांश क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, प्रतिष्ठित पत्रकार अजय श्रीवास्तव, समाजसेवक शेष नारायण गुप्ता एवं अन्य साथीगण तथा महिला विंग की संस्थापिका रेखा चित्रगुप्त, अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्य ने आचार्य रामचन्द्र शुक्ल जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि कोटि नमन किया।
डा.रीता पाण्डेय अस्वस्थ होने के कारण प्रत्यक्ष नहीं उपस्थित हो सकी परन्तु बराबर संपर्क में रहते हुए बस्ती की माटी के लाल ,साहित्य शिरोमणि आचार्य रामचंद्र शुक्ल को कोटि कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।हम आशा करते हैं कि जनपद के सक्षम अधिकारी अतिशीघ्र समस्त बाधाओं को काटते हुए उपेक्षित प्रतिमा को उचित स्थान पर स्थापित करेंगे।
-डा. रीता पाण्डेय