Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

कांग्रेस जनो ने सरदार भगत सिंह को किया नमन

बस्ती, 28 सितम्बर। शहीदे आज़म भगत सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हे याद किया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने रोडवेज स्थित भगत सिंह प्रतिमा पर पहुचकर माल्यार्पण किया और देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाये। ज्ञानेन्द्र पाण्डेय एवं प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा भारत के इतिहास में भगत सिंह जैसे अदम्य साहस का दूसरा कोई उदाहरण नही मिलता। बहुत कम उम्र में उनके भीतर देशप्रेम का ऐसा जज़्बा था जिसने अग्रेंजी हुकूमत की नींव हिलाकर रख दी थी। नेता द्वय ने कहा भगत सिंह को देश सदियों तक याद रखेगा। इस अवसर पर कौशल त्रिपाठी, जयंत चौधरी, अलीम अहमद, करीम अहमद, शौकत अली नन्हू, अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे