Sunday, May 5, 2024
राजनैतिक

बसपा सुप्रीमो मायावती के पिता का निधन,योगी,अखिलेश और प्रियंका ने किया शोक व्यक्त

लखनऊ।कपिल व्यास। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मायावती के पिता प्रभु दयाल का गुरुवार को निधन हो गया।वह 95 वर्ष के थे।बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के अनुसार अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा।

मायावती के पिता प्रभु दयाल के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने मायावती से फोन पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मायावती तथा उनके शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मायावती के पिता प्रभु दयाल के

निधन पर समाजवादी​ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शोक संवेदनाएं प्रकट की है।