Saturday, May 18, 2024
राजनैतिक

रोली तिवारी एवं ऋचा सिंह सपा से निष्कासित

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान के बाद उनकी ही पार्टी के दो नेता रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह उनके खिलाफ हो गए थे। समाजवादी पार्टी ने दोनों महिला नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया। समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई।

आपको बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर एक बयान दिया था। इस बायन में उन्होंने रामचरितमानस की चौपाईयों पर आपत्ति उठाई थी, उन्होंने कहा था कि रामचरितमानस में आपत्तिजनक अंश है, उसे बाहर करना चाहिए।