Friday, June 28, 2024
बस्ती मण्डल

दिव्यांग की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी, होमगार्ड पर गिरी गाज

सिद्धार्थ नगर। (सचिव कुमार) जिले में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक बैदौला चैराहे पर पुलिसकर्मी व होम गार्ड ने एक दिव्यांग को जानवरों की तरह पीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बेरहमी से पिटाई के इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिसकर्मी व होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बैदौला चैराहे पर दिव्यांग और एक व्यक्ति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर मुख्य आरक्षी गोपाल जी व होमगार्ड इंद्रमणि मौके पर पहुंचे। दोनों ने विवाद को शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान दिव्यांग युवक उनसे उलझ गया। इसके बाद वर्दी के नशे में धुत दोनों पुलिसकर्मी आगबबूला हो गये और उसे पीटने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडीओ को संज्ञान में लेकर आईजी रेंज बस्ती आरके भारद्वाज ने पुलिसकर्मी को सस्पेन्ड करने के लिए एसपी अभिषेक अग्रवाल को आदेशित किया। फिलहाल एसपी ने मुख्य आरक्षी गोपाल जी यादव को निलंबित कर दिया है। पता चल रहा है कमांडेंट ने होमगार्ड को भी सस्पेन्ड कर दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकार शोहरतगढ़ गर्वित सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।