Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

एनसीसी कैडेटों द्वारा क्विट इंडिया मूवमेंट पर जागरूकता रैली निकाली गई

बस्ती। आज 47UPBNNCC बस्ती के शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती, किसान पीजी कॉलेज बस्ती और एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती के एनसीसी कैडेटों ने भारत छोड़ो आंदोलन के दिवस पर रैली निकालकर के जन जागरूकता फैलाई। यह कार्यक्रम शिवहर्ष उपाध्यायष किसान इंटर कॉलेज बस्ती एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार सिंह शाही तथा किसान पीजी कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर सूर्य प्रताप वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में 83 कैडेटों ने प्रतिभाग किया। रैली के उपरांत किसान इंटर कॉलेज में एक संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार सिंह शाही रहे लेफ्टिनेंट शाही ने कैडेटों को संबोधित करते हुए बताया कि क्विट इंडिया मूवमेंट 8 अगस्त 1942 को शुरू हुआ था। भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त क्रांति भी नाम दिया गया है लेफ्टिनेंट शाही ने बताया कि महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी भारत छोड़ो आंदोलन के अगले ही दिन बहुत से लोग जेल गए। भारत छोड़ो आंदोलन अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ काफी प्रभावशाली साबित हुआ अंग्रेजी शासन की नींद उड़ गई थी लेफ्टिनेंट शाही ने कैडेटों से कहा कि हमारा परम कर्तव्य है कि हम अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हमेशा याद रखें उन्हें सम्मान दें और उनके बताए गए मार्ग पर चलें ताकि हमारा देश एक विकसित राष्ट्र बन सके। इस कार्यक्रम में किसान इंटर कॉलेज बस्ती के अंडर ऑफिसर कुंदन सिंह अंदर ऑफिसर सोना मती कैडेट रणवीर सिंह बृजेश मौर्या राम विकास यादव अंश गिरी विकास अविनाश कनौजिया काजल अलका भारती संजना नेहा साधना गौतम अनामिका सिंह वीना बौद्ध शशि वर्मा और किसान पीजी कॉलेज के दुर्गेश कुमार अनुज कुमार विवेक कुमार विनय चौरसिया मनीष यादव आदि ने प्रतिभाग किया।