Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

फिरोजाबाद में वीर एकलव्य सेवा संस्था इकाई का विस्तार

फिरोजाबाद | फिरोजाबाद के गांव नगला आशा, सुजातगढ़ (कुर्री कूपा) में वीर एकलव्य सेवा संस्था के सदस्यों ने पहुंच कर गांव नगला आशा, सुजातागढ़, मेहरी के लोगों के बीच में संस्था के मिशनों की जानकारी दी | क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिको ने अपने अपने विचार विमर्श किए | सभी ने मृत्यु भोज ना करने व ना खाने का हाथ उठाकर आश्वाशन दिया और समाज में फैली व्याप्त कुरूतियो में फिजूल खर्ची बंद करके शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं पर कार्य करने की प्रतिज्ञा की |

फीरोजाबाद में संस्था की इकाई का विस्तार करते हुए सदस्य नियुक्त किए | वीर एकलव्य सेवा संस्था इस समय मिशन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यावरण संरक्षण , जागरूकता आदि पर कार्य कर रही है | वीर एकलव्य सेवा संस्था निस्वार्थ भाव से निम्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं | संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्य मानव हित एवम् मानव कल्याण के लिए उपयोगी है | वास्तिविक में संस्था का कार्य सराहनीय है |

संस्था सदस्यों ने जागरूक किया कि ये मृत्यु भोज एक ऐसी कुरुति हैं | जिसमें ये मृत्यु की घटना एक आस्मिक घटना है | इसमें मृत्यु भोज करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती हैं | अगर इस धन से परिवार के किसी बच्चें की शिक्षा पर काम किया जाए तो वो अवश्य सफल होंगे | अवधेश मझवार ने बताया कि ये प्रयास हमारा गिलेहरी प्रयास है हम सब मिलकर फिरोजाबाद में वीर एकलव्य संस्था के माध्यम से मृत्यु भोज जैसी कुरूति एवम पाखंड बाद को पूर्ण रूप से बंद करने का काम करेंगे |

सुरेंद्र निषाद अध्यापक एवम कमल किशोर जी ने स्वीकार किया कि हम मृत्यु भोज जैसी कुरूति को नही करेंगे | उपस्थिति सभा में लोगों में भी संदेश गया कि संस्था ने मृत्यु भोज बंद कराने का जिम्मा ले लिया है |

सभा में उपस्थिति लोगों में, ई.विकाश वर्मा, प्रीतमसिंह (अध्यापक) , एड० खजान सिंह, एड.अवधेश कुमार मझवार, भूरी सिंह, देवेंद्र वर्मा सर्राफ, कृष्ण कुमार निषाद, सुरेंद्र निषाद, बीरेंद मझवार, पदम नारायण, कमल किशोर, योगेश वर्मा, लोचन सिंह, मदन कुमार, हिम्मत सिंह, गौरव वर्मा, सोबरन बघेल,आदि सैकड़ों लोग रहे |