Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

वोटर चेतना महाअभियान से युवाओ को जोड़ने का काम करेंगे भाजपा कार्यकर्ता – सांसद हरीश द्विवेदी

बस्ती। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की रणनिति को शशक्त बनाने के लिए वोटर चेतना महाअभियान का सुभारम्भ 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के साथ से करने जा रही है। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर आहूत की गई बैठक में अभियान से जुड़े सभी प्रभारी व संयोजक मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, सांसद हरीश द्विवेदी एवं संजय चौधरी ने पदाधिकारियों को सम्बोधित किया। वोटर चेतना महाअभियान के संयोजक कुंवर आनंद सिंह, मन की बात के संयोजक अमृत कुमार वर्मा, अनुसूचित वर्ग सम्मेलन के संयोजक अभिषेक कुमार एवं सतेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय ने कहा कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी वोटर बनाना और मतदाताओं को प्रभावित करना है। बीजेपी के वोट बैंक को बनाये रखने का दायित्व हम सभी का है। आगामी दिनों में विधानसभा, मंडल शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर पर जिले से पांच कार्यकर्ताओं को संयोजक और सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी टोली घर घर जाकर आम जनता से संपर्क कर नए मतदाता बनाने का काम करेगी। प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन सभी बूथों पर अनिवार्य रूप से होनी है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहां आगामी चुनावों में आम जनता का दिल जीतने के साथ बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं का काम पार्टी की जीत सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वोटर चेतना महाअभियान समिति घर-घर जाकर 1 जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी करनेवाले मतदाताओं का पहचान पत्र बनाकर वोटिर लिस्ट में शामिल कराएगी।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहाँ भाजपा कार्यकर्ता विधानसभावार लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का सहयोग ले सकते हैं।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह, अनिल दुबे, श्रीश पाण्डेय, भानु प्रकाश मिश्र, रोली सिंह, सुनील कुमार, विद्यामनी सिंह, दिलीप पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, धर्मेन्द्र जयसवाल, सुरेन्द्र सिंह, मोहन गुप्ता, विजय तिवारी, राकेश उपाध्याय, सुनील तिवारी, अजय पाण्डेय, प्रेम प्रकाश चौधरी, अमित गुप्ता, दिलीप शर्मा दीपक सोनी सहित अभियानों से जुड़े सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।