Sunday, January 26, 2025
बस्ती मण्डल

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक्टिव दिखी जिले की पुलिस, महिला इंस्पेक्टर डॉक्टर शालिनी सिंह ने पूरे शहर में चलाया अभियान

संतकबीरनगर- दीपावली और धनतेरस के पर्व को लेकर शहरों और बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एसपी ब्रजेश सिंह के कुशल निर्देशन में जिले के पुलिस लगातार अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही। इसी क्रम में महिला थाने के इंस्पेक्टर लेडी सिंघम डॉक्टर शालिनी सिंह ने पूरे शहर में सघन अभियान चलाया अभियान के तहत जहां लोगों को कोविड 19 के प्रति जागरूक किया गया वही लोगों को सुरक्षा के उपाय बताए गए। डॉक्टर शालनी सिंह अपने हमराहियों के साथ गोला बाजार से लेकर मधुकुंज चौराहे तक पैदल गस्त करते हुए लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। महिलाओं को जागरूक करते हुए लेडी सिंघम शालनी सिंह महिला हेल्पलाइन और आत्मरक्षा के विभिन्न जानकारियों को साझा किया।