Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता बैठक सम्पन हुआ

बस्ती। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह ने बैठक की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरा होने पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा कर नेतृत्व द्वारा आगे की योजना रचना बनाई गईं।

पार्टी पदाधिकारीयो को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा महासंपर्क अभियान के अंतर्गत 18 जून दोपहर 1 बजे पंडित महादेव डिग्री कॉलेज गौर बस्ती लोकसभा का विशाल जनसभा होना प्रस्तावित है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना,उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट एवं प्रभारी मंत्री राकेश सचान बतौर मुख्य वक्ता जनसभा को संबोधित करेंगे उन्होंने लोकसभा के सभी मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया की बूथ स्तर पर जनसभा के लिए जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जनसभा में आने का निमंत्रण दे जनसभा को इतिहासिक बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।
महासम्पर्क अभियान संयोजक जिला महामंत्री रामचरण चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी के समेवत परिश्रम से महा संपर्क अभियान के अब तक के सभी कार्यक्रम सफल रहे हैं और प्रस्तावित जनसभा एवं पार्टी के अन्य कार्यक्रम भी पार्टी द्वारा तय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न होगा।