Friday, July 5, 2024
साहित्य जगत

फादर्स डे पर कुछ पंक्तियां

कहूं पिता श्री का क्या हाल।
पिता का होता हृदय विशाल।

पुत्र भले ही लायक हो।
अथवा वह नालायक हो।

वह सम्मान करुणा बरसाता।
नित्य पुत्र का खैर मनाता।

बेटे पर देता है जान।
प्रतिपल उसका रखता ध्यान।

उसे तनिक भी कष्ट न होवे।
बेटा मेरा कभी न रोवे।

यही सोच वह अकुलाता है।
बेटे पर बलि-बलि जाता है।

पिता से होता कौन महान।
करो पिता का नित सम्मान।

डा. वी. के. वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय बस्ती