Tuesday, May 7, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा नेता नितेश शर्मा ने फेसबुक पर एक माह में डेढ़ करोड़ की पहुंच का कीर्तिमान हासिल किया

बस्ती। आज के सोशल मीडिया के युग में इसे अपना ढ़ाल बनाने का चलन हो गया है। अपनी बात और अपने विचार को ज्यादा से ज्यादे लोगों तक पहुंचाना प्रतिस्पर्धा बन गया है। इसी दौड़ में अपने को शामिल करते हुए भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
भाजपा नेता नितेश शर्मा ने सुप्रसिद्ध सोशल साइट फेसबुक पर अपनी बात को दूर तक पहुंचाने की एक लंबी रेखा खींच दिया। नितेश ने पिछले एक माह के भीतर अपने फेसबुक रीच को 16.8 मिलियन यानी 1 करोड़ 68 लाख तक पहुंचाने में सफल हुए है। जबकि इनके पेज पर फेसबुक फॉलोवर्स की संख्या लगभग 73 हजार है, जो कि एक आम यूजर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस आंकड़े की पुष्टि स्वयं फेसबुक कर रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि पर अपने फॉलोवर्स को धन्यवाद दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा नेता नितेश शर्मा ने बताया कि संचार क्रांति के इस आधुनिक युग में सोशल मीडिया एक वरदान है। बशर्ते हमें इसका सदुपयोग करना है। उन्होनें कहा कि आने वाले दिनों में सोशल मीडिया एक बड़े वरदान और बहुत बड़े अभिशाप के रूप में विकसित होगा। अच्छा रहेगा कि हम सभी इसे वरदान के रूप में स्वीकार करें और उस दिशा में कार्य करें। कहा कि हमने फेसबुक के जरिए मुफ्त में अपने विचारों को एक महीने में 1 करोड़ 68 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाया है। आने वाले दिनों में इन आंकड़ों में और वृद्धि करने का प्रयास करेंगे। भाजपा नेता ने अपने इस उपलब्धि पर सभी फॉलोवर्स तथा सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।