Thursday, May 2, 2024
लोकसभा चुनाव 2024

नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी सीमा खरे ने पद यात्रा कर गिनाई प्राथमिकताये

बस्ती। नगर पालिका से भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार श्रीमती सीमा खरे और भाजपा नेता अनूप खरे ने पद यात्रा करके नगर पालिका की देवतुल्य जनता से जनसमर्थन मांगा। भाजपा उम्मीदवार सीमा खरे और वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप खरे ने नगर पालिका के गड़गोड़िया, कम्पनी बाग, विशुनपुरवा और माली टोला में पद यात्रा करके विकास के नाम पर आशीर्वाद देने का अनुरोध किया।

प्रत्याशी सीमा खरे ने कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो नगर पालिका को मॉडल नगर पालिका के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। केन्द्र और प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। अगर देवतुल्य जनता ने मौका दिया तो नगर पालिका परिषद बस्ती विकास की दौड़ में प्रदेश में प्रथम आयेगा।

भाजपा नेता अनूप खरे ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान जनता के द्वारा मिल रहे स्नेह से यह स्पष्ट हो गया है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सीमा खरे भारी मतों से विजयी होंगी।

पद यात्रा के समय वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय, दिवाकर मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, अभिनव उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह, अमृत वर्मा, अभिषेक सिंह, अवनीश सिंह, अभिषेक राजभर, दुष्यंत सिंह, अखिलेश शुक्ला, दिलीप पाण्डेय राघवेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह राना, राजेश अग्रवाल, विनय यादव, अखण्ड पाल, लवकुश चौबे, आदर्श श्रीवास्तव, अभिनव उपाध्याय, सूरज श्रीवास्तव, प्रमोद कन्नौजिया, मनोज श्रीवास्तव, अखंड सिंह, सलमान खान, श्याम बिहारी, विद्यामणि सिंह, मनोज जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, कौशलेन्द्र पाण्डेय, अरूण भारती सहित कायकर्ता मौजूद रहे।