Thursday, May 9, 2024
साहित्य जगत

वीर एकलव्य सेवा संस्था (रजि०)” की स्थापना हुई

आगरा | उत्तर प्रदेश में मिशन शिक्षा एवम् स्वास्थ्य को घर-घर एवम जन- जन तक पहुंचाने के लिए “वीर एकलव्य सेवा संस्था (रजि०)” संस्था (एन०जी०ओ०) ग़ैर राजनैतिक का आगरा के युवाओं ने स्थापना की जिसमें पूर्व एजेंडा के तहत एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें संस्था (एन.जी.ओ.) का मूल ढांचा तैयार किया गया जिस पर सर्व सहमति जताई गई | संस्था पूरे उत्तर प्रदेश में, शिक्षा एवम् स्वास्थ्य को लेकर जागरूक अभियान चलायेगी और विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया जाएगा |

संस्था सबसे पहले कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की काउंसिल करके उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगी | जिसमें छात्र- छात्राएं की रुचि को देखते हुऐ उनको सही दिशा में अग्रसर किया जाएगा | फिलाल संस्था उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को संस्था का स्मृति चिन्ह भेंट करके उनको सम्मानित किया जाएगा और समय-समय पर संस्था मनोबल बढ़ाने का कार्य करेगी |

संस्था में सरक्षक के रूप में ओमवीर सिंह निषाद, अध्यक्ष विकाश निषाद, सचिव एडवोकेट अवधेश मझवार कोषाध्यक्ष रामकुमार निषाद, को नियुक्त किया गया साथ ही उपाध्यक्ष के रुप में महेश निषाद, देवेंद्र वर्मा सर्राफ, कृष्ण कुमार निषाद, कमल सिंह निषाद, सलाहकार चंद्र प्रताप सिंह सहसचिव हिम्मत सिंह, फाउंडर मेम्बर के रूप में भूरी सिंह निषाद, महेश वर्मा, विष्णु प्रताप, पीतम सिंह निषाद, श्रीमती रेनू, आदि को नियुक्त किया गया | संस्था की स्थापना पर श्रीमान नेपाल सिंह जी एवम चन्द्र प्रकाश, अजीत वर्मा, संजय वर्मा , मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने भूरी भूरी प्रशंसा की |