Saturday, May 4, 2024
बस्ती मण्डल

निकली स्कूल चलो रैली, सम्मानित किये गये सेवानिवृत्त शिक्षक

बस्ती। शनिवार को विकासखंड बनकटी अंतर्गत संचालित संविलियन विद्यालय देवमी पर सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान रैली निकालने के साथ ही छात्रों में पुस्तकों का वितरण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता पर विचार किया गया।
मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक मण्डल बस्ती एवं गोरखपुर डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी रहे । विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी बनकटी अरुण कुमार यादव, एमडीएम मंडल कोऑर्डिनेटर मिथिलेश श्रीवास्तव, बनकटी ब्लाक प्रमुख मेवाती देवी, सभासद नगर पंचायत बनकटी समाजसेवी डॉ अनिल कुमार मौर्य रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष एवं बनकटी ब्लाक अध्यक्ष अभय सिंह यादव और संचालन अतुल कृष्ण राज्य ने किया।
कार्यक्रम में कक्षा 5 एवं कक्षा 8 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। विद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को नवीन सत्र 2023 /24 के निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया ।
सहायक शिक्षा निदेशक डॉक्टर सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने वर्तमान परिवेश में शिक्षा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों का सर्वाधिक योगदान है। शिक्षक की भूमिका कभी समाप्त नहीं होती।खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले इस दिशा में सेवा भाव से कार्य करना होगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये कहा कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है, इसके बेहतर परिणाम आयेंगे। मारूफ खान ने शिक्षकों के योगदान पर प्रकाश डाला। सेवानिवृत्त शिक्षक लालजी पाठक, शिक्षिका श्रीमती पुष्पलता, गिरीश चन्द्र पाण्डेय को धार्मिक पुस्तक एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम आयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम ेसे विद्यालय परिवार मैं एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। मां सरस्वती पर माल्यार्पण संगठन के संरक्षक रामचंद्र शुक्ल ने किया । ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया । कृष्णकांत तिवारी कृष्ण बिहारी पाण्डेय, आदित्य नाथ तिवारी, मंजेश राजभर अंगद पाण्डेय, राकेश मिश्रा राही, शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेन्द्र उपाध्याय, रुचि चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्य रूप से विक्रांत दुबे, राजकुमार दुबे, अभिराम, उमराव, अभय प्रताप सिंह, ध्रुव नारायण दुबे महेंद्र सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, वंश राज गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, रुक्मणी वमार्, संध्या त्रिपाठी, आशा त्रिपाठी, आलोक नाथ वर्मा, विनोद वर्मा, सूर्यकांत दुबे, कमलेश्वर प्रसाद विनोद चौधरी, संदीप मिश्रा, वशिष्ट चौधरी, विकास सिंह, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, गिरीश चंद चौधरी, उदय प्रताप यादव, दान बहादुर यादव, अभिषेक यादव, शारदा प्रसाद चौबे, शैलेंद्र पाल, राजेश चौधरी, सुनीता चौधरी, सुनीता यादव, विनय शर्मा, बालेन्दु, राम पराग चौधरी, ज्ञान उपाध्याय, शीला मौर्या, आशुतोष पाण्डेय, अनुपम मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, मोहम्मद कामरान, हरिश चंद्र चौधरी, आलोक पाण्डेय सहित बडी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं अभिभावक उपस्थित रहे ।