Saturday, May 11, 2024
बस्ती मण्डल

कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित हुये प्रस्ताव

बस्ती। भारतीय कुर्मी महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मेलन शनिवार से सरदार पटेल स्मारक संस्थान ‘ कुर्मी बोर्डिंग’ में शुरू हुआ। अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 प्रंतिनिधियों ने हिस्सा लिया और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक मोर्चो पर व्यापक विमर्श कर निर्णय लिये गये। जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा. हरिश्चन्द्र पटेल ने प्रस्ताव पेश किया जिसे सर्व सम्मत से पारित किया गया।
गुजरात के जूनागढ से आये जे.के. थिसिया ने कुर्मी समाज के इतिहास, संघर्ष, योगदान और उपलब्धियांें पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज कुर्मी समाज देश के विभिन्न हिस्सों में अपना बेहतर योगदान कर रहा है किन्तु वह बिखरा हुआ है। कहा कि एकजुटता से ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक मोर्चो पर सफलता मिलेगी।
जिलाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये महासभा द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी दी। कहा कि देश, प्रदेश में घटित सभी मुद्दों पर महासभा ने अपनी आवाज बुलन्द किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.पी. चौधरी ने किया।
सम्मेलन के प्रथम दिन आर.के. सिंह पटेल, विधायक डा. एच.एन. सिंह, वृजेश पटेल, ई. भगवान चौधरी, अंशु सिंह पटेल, गौरव सिंह पटेल, श्रीमती अंजुला पटेल, डा. कृष्णभान सिंह, छेदी सिंह पटेल, मानिक सिंह पटेल, रामरक्षा चौधरी, देवानन्द, राजेश चौधरी आदि ने सम्बोधित करते हुये अधिवेशन में विन्दुवार समस्याओं को रखा।
मुख्य रूप से ओम प्रकाश चौधरी, डा. हनुमान प्रसाद चौधरी, शीतला पटेल, बद्री प्रसाद चौधरी, मस्तराम वर्मा, अरविन्द चौधरी, के.सी. चौधरी, अजय चौधरी, भारत सिंह पटेल, प्रेमचन्द्र चौधरी ‘पोरस’, बृजलाल लोधी, अशोक कुमार वर्मा, सुखराम पटेल, विद्या सागर चौधरी, डा. श्याम नरायन, कृष्णनाथ चौधरी, रक्षाराम चौधरी, रजनीश पटेल, कृष्ण कुमार, समर बहादुर पटेल, अशोक वर्मा, मायाराम चौधरी के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।