Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

गायत्री शक्तिपीठ पर बस्ती नवरात्रि और रामनवमी की पूर्णाहुति संपन्न,सहभोज 31 मार्च को

बस्ती – बसंती नवरात्रि की पूर्णाहुति एवं रामनवमी का पूर्णाहुति गायत्री शक्तिपीठ बस्ती प्रति प्रतिवर्ष के भांति श्रद्धा पूर्व संपन्न हुआ | शक्ति पीठ के यज्ञशाला में मुख्य यजमान आनंद शंकर त्रिपाठी सपत्नीक प्रातः काल 8:00 बजे पांच कुंडो पर अन्य श्रोताओ के साथ रामचंद्र शुक्ल एवं अन्य भाईयो बहनो ने देव पूजन प्रारंभ किया | शक्तिपीठ पर सैकड़ो की संख्या में लोगो ने हवन पूजन किया | गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद बताया की यह पर्व शक्ति संचय का पर्व एवं मर्यादा, अनुशासन का पर्व है, संयमित जीवन सज्जनों को संगठित करना एवं अनीति से लोहा लेने का पर्व है | समता, ममता, शुचिता और एकता का संदेश जनमानस को प्रेरणा देने के लिए मनाया जाता है | उन्होंने बताया की हज़ारों भाईयो बहनो ने हवन पूजन किया एवं प्रसाद ग्रहण किया और कहा की इस नवरात्रि व्रत का पारण सामूहिक सहभोज 31 मार्च 2023 दोपहर 12:00 बजे शक्तिपीठ पर संपन्न होगा,जिसमे समस्त जनपदवासियो से सम्मिलित होने की अपील भी किया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदम्बिका पांडेय,सर्वेश श्रीवास्तव, के के पांडेय,विशाल त्रिपाठी, हरिशंकर,प्रभाकर,राजकुमार,शिवम्, श्याम पांडेय,कपिल देव,स्वामी दयाल,संतोष,महेश्वरानंद सहित कई कार्यकर्ता ने अपना सहयोग दिया |