Friday, July 5, 2024
साहित्य जगत

गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली में युवा महिला संसद अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का होगा आगाज

भारत की राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रीय/महिला शक्ति पुरस्कार-2023 को 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा महिला संसद अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव, आजादी का अमृत महोत्सव को साकार करने के लक्ष्य को लेते हुए गांधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली में महिला शक्ति पुरस्कार/ सम्मान 2023 के लिए भारी संख्या में शामिल होने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम पी.आई.यू. ट्रस्ट गिरिडीह के तहत भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह दिनांँक 5 मार्च 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा । भारत की राजधानी व ऐतिहासिक नगरी , वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान , धार्मिक व सांस्कृतिक केन्द्र के साक्षी रहे नई दिल्ली के शिक्षा,साहित्य, सांस्कृतिक, परंपरा, नारियों का सम्मान और विरासत को समृद्ध करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री महोदय की उपस्थिति के साथ अन्य प्रमुख समाजसेवी करने वाले प्रबुद्ध वर्ग की उपस्थिति रहेगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता इस महोत्सव के संस्थापक डॉ० सुरेश सिंह शौर्य ‘प्रियदर्शी’ द्वारा किया जाएगा । इस मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/समन्वयक राम रतन श्रीवास “राधे राधे” बिलासपुर (छत्तीसगढ़) , सह संस्थापक विक्रम सिन्हा रहेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉक्टर “प्रियदर्शी” ने कहा की वर्तमान की स्थिति में अनैतिकता बढ़ती जा रही है जिसे सुधारने का लक्ष्य है । मानवों का उत्कर्ष ही एवं समाज में समरता का संचार मानवता की सेवा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष “राधे राधे” ने कहा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा महिला संसद अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव, आजादी का अमृत महोत्सव को साकार करने के लक्ष्य को लेते हुए यह आजादी का अमृत महोत्सव नारियों के सम्मान को सफल बनाने हेतु विशाल कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा । आगे उन्होंने कहा की आज संप्रदाय, भेदभाव को यदि मिटाता है तो वह है शिक्षा, साहित्य जो सभी को एक समान रूप से देखती है।
हमारे संवाददाता को विक्रम सिन्हा (सह संस्थापक) ने बताया कि देश भर के प्रत्येक प्रांत से काव्य पाठ के प्रबुद्ध साहित्यकारों एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति रहेगी जिसमें सभी अपनी सहभागिता प्रदान कर सकते हैं और अपने जीवन का स्वर्णिम अक्षरों में संजोए रखने का सुनहरा अवसर है । यह कार्यक्रम आभासी पटल पर एवं प्रत्यक्ष रूप से आयोजित होगा जिसमें कविता पाठ, ओपन माइक, गीत, संगीत, गजल , नृत्य, चित्रकारी , फैशन शो (भारतीय पोशाक), भाषण, मॉडलिंग (भारतीय) शिक्षा, साहित्य, खेल, पत्रकारिता, समाज सेवा, धर्म, कला एवं संस्कृति, शोध तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को 5 मार्च 2023 को नई दिल्ली में पुरस्कार/ सम्मान आदि आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पी.आई.यू. ट्रस्ट, गिरिडीह के तत्वधान में कई साहित्य महोत्सव का आयोजन पूर्व में किया जा चुका है जिसमें से नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 2021 संसद क्लब नॉर्थ एवेन्यू नई दिल्ली , श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव अयोध्या, जमशेदपुर साहित्य महोत्सव टाटानगर, रांची साहित्य महोत्सव रांची, पार्श्वनाथ साहित्य महोत्सव गिरिडीह जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को बखूबी संचालित कर चुके हैं। कार्यक्रम प्रबंधक से संपर्क कर (+91 78273 71017) वृस्तित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। निर्धन एवं दिव्यांग हेतु सहयोग के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। इस महोत्सव के साथ भारतोदय लेखक संघ का भी अधिवेशन 2023 का आयोजन पी.आई. यू. ट्रस्ट के तत्वधान में किया जा रहा है , जिसमें सभी प्रबुद्ध वर्ग , समाज विश्लेषक एवं भारतोदय लेखक संघ के पदाधिकारी और सदस्यगण की उपस्थिति रहेगी जिसमें मुख्य रुप से जनसंख्या नियंत्रण , स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत , पर्यावरण एवं नारियों के सम्मान पर चर्चा की जाएगी।