Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था,नगर पंचायत बनकटी के अनेक शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालु कर रहे जलाभिषेक

बस्ती, बानपुर। (मुकेश कुमार) शनिवार को नगर पंचायत बनकटी में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बनकटी क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिरों मे श्रद्धालु आस्था के जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। क्षेत्र में अनेको स्थानों पर मेले जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है। और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी हुई है। सभी शिव मंदिरों पर हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय के जयघोष के बीच बाबा भोलेनाथ को लोग जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं पैराणिक शिव मंदिर बाबा थालेश्वर नाथ(थालापार),बेहिल नाथ(महादेवा),खोरेश्वर नाथ(खोरिया),पिन्डेश्वर नाथ(बानपुर) आदि मंदिरो सहित अन्य कई शिवालयों पर शिवभक्त भोर से ही जलाभिषेक कर रहे हैं।वहीं सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान भी हर मंदिरों पर कड़ा पहरा दे रहे हैं।
उमेश अग्रहरी के सौजन्य से थालेश्वर नाथ मंदिर पर शिव भक्तों ने विश्व शांति के लिए हवन यज्ञ किया,और लोगों मे प्रसाद वितरण कर भोलेनाथ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
थालेश्वर नाथ के पुजारी दिनेश महराज का कहना है कि इनके दर्शन मात्र से भक्तों के बिगड़े काम बन जाते हैं। महाशिरात्रि के मौके पर हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरूषों ने पहुंचकर यहां स्थापित मंन्दिरों में पूजा अर्चना किया। और अपनी मन्नते मांगी।