Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

गायत्री शक्तिपीठ बस्ती पर शारदीय नवरात्रि में होगा नित्य कार्यक्रम, जनमानस से पहुँचने की अपील

बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की गायत्री शक्तिपीठ बस्ती पर शारदीय नवरात्रि 7 से 14 अक्टूबर 2021 तक प्रतिवर्ष की भांति आयोजित होगा | जिसमें सामूहिक संकल्प 6 अक्टूबर बुधवार को शाम 6:00 बजे मंदिर परिसर में संपन्न होगा | 14 अक्टूबर को नवरात्रि की सामूहिक पूर्णाहुति संपन्न होगी | पारण 15 अक्टूबर को होगा | कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मास्क एवं सामाजिक दूरी का ध्यान रखना आवश्यक है,इसलिए सामूहिक सहभोज (पारण) 15 अक्टूबर को स्थगित किया गया है | नित्य प्रातः जप, यज्ञ एवं सायं सत्संग का कार्यक्रम होगा |
उन्होंने सभी भाइयों बहनों से 6 अक्टूबर से सायं काल सामूहिक संकल्प एवं नृत्य कार्यक्रम में परिवार इष्ट मित्रों सहित पधारने की अपील किया |