Saturday, May 4, 2024
बस्ती मण्डल

अंतरराष्ट्रीय लब्ध-प्रतिष्ठ विद्वान डॉ. वाई. एस. पाण्डेय ‘प्रकाश’ ने अपने जन्मदिन पर नवोदय साहित्यिक मंच के पदाधिकारियों को मानद उपाधि से विभूषित किया

गुरुवार को श्री बजरंग लोक मानस कल्याण समिति के प्रबंधक व नवोदय साहित्यिक मंच के संरक्षक आदरणीय डॉ० यमुना शंकर पाण्डेय ‘प्रकाश’ जी का जन्मदिन बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मंच के संस्थापक/अध्यक्ष आदरणीय डॉ० ओउम् प्रकाश मिश्र ‘मधुब्रत’ जी के कर कमलों द्वारा आविर्भावांजलि पत्रिका अंक-५ का विमोचन फेसबुक लाइव के द्वारा किया गया। पत्रिका में डॉ० पाण्डेय जी के द्वारा सृजित रचनाओं, कृतियों और उनकी अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों को शामिल किया गया है। जिसका संपादन मंच के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्र ने किया है। इस पत्रिका में मंच के सभी पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है। इस अवसर पर तमाम साहित्यकार अपनी टिप्पणी के माध्यम से विमोचन के समय विमोचनकर्ता डॉ० ओउम् प्रकाश मिश्र ‘मधुब्रत’ जी का हौसला बढ़ाते रहे।

तत्पश्चात सायं 3:30 बजे मंच के सभी पदाधिकारियों द्वारा स्ट्रीम यार्ड पर डॉ० वाई०एस० पाण्डेय जी के सम्मान में एक कार्यक्रम किया गया। जिसमें आ० प्रतिभा पाण्डेय ने ‘हे माता वीणा पाणी तम को दूर कर दो’ सरस्वती वंदना से शुरुआत की। उसके बाद आ० लवकुश तिवारी माधवपुरी ने शानदार स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में डॉ. जे.एन. बैरागी ने बहुत ही सुंदर जन्मदिन पर सोहर गाया। डॉ० पूर्णिमा पाण्डेय जी ने अपने शब्दों में शुभकामनाएं प्रेषित की। उसी क्रम में प्रीती द्विवेदी ने भी अपनी शुभकामनाएं और बधाई देकर डॉ० पाण्डेय जी से आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात मंच के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्र ने पाण्डेय जी के सम्मान में अपनी कुछ पंक्तियों से बधाई दिया। जिसमें लिखा हम सभी नादान मिलकर सूरज को दीपक दिखा रहे हैं। उसके बाद मंच के संस्थापक ओउम् प्रकाश मिश्र जी ने सभी उपस्थित साहित्यकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया और अपने हृदयोद्गार से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दिए। पूरे कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन मिश्र जी ने हर बार की तरह बहुत ही शानदार तरीके से संचालित करके अपनी बधाई प्रेषित किया। कार्यक्रम के आखिरी चरण में डॉ० वाई० एस० पाण्डेय जी ने अपने संस्थान श्री बजरंग लोक मानस कल्याण समिति गौरामाफी प्रतापगढ़ के द्वारा नवोदय साहित्यिक मंच पर और अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में कुछ महत्त्वपूर्ण मानद उपाधि सम्मान की घोषणाएं की जिसमें डॉ० ओउम् प्रकाश मिश्र जी को साहित्य वागीश सम्मान की घोषणा की तथा इसी कड़ी में कृष्ण कान्त मिश्र, लवकुश तिवारी माधवपुरी, राजीव रंजन मिश्र, डॉ० पूर्णिमा पाण्डेय, डॉ० जे. एन. भारती जी को साहित्य वाचस्पति सम्मान प्रदान करने की घोषणा की। अथ अनंतर् रवींद्र वर्मा, प्रतिभा पाण्डेय, अवनीश मिश्र, प्रीती द्विवेदी को विद्या वाचस्पति सम्मान देने की घोषणा की और अंत में विशाल भारती और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को साहित्य भूषण सम्मान प्रदान करने की घोषणा की। ज्ञातव्य है कि इसी संस्थान से डॉ. ओउम् प्रकाश मिश्र जी को 2019 में साहित्य वाचस्पति मानद उपाधि से विभूषित किया जा चुका है। डॉ० पाण्डेय जी ने बताया कि ये मानद उपाधि की डिग्रियां पीएच.डी और डी.लिट् के समकक्ष हैं।