Sunday, April 21, 2024
शिक्षा

नीलाक्षी मौर्या एवं सौम्या का 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेंस में प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण के लिए हुआ चयन

बस्ती। बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा नीलाक्षी मौर्या एवं सौम्या का चयन अहमदाबाद में आयोजित होने वाली 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेंस में प्रोजेक्ट प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया हैं। जिसका आयोजन 26 से 31 जनवरी 2023 तक अहमदाबाद में होना हैं। इसके पूर्व नीलाक्षी मौर्या प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रतियोगिता में राष्ट्रीय बाल विकास कांग्रेस के जिला समन्वयक डा० सर्वेष्ट मिश्र एवं बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की विज्ञान की अध्यापिका नजराना बतूल के कुशल मार्गदर्शन में विजेता बन राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई।
बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा नीलाक्षी मौर्या की उपलब्धि पर प्रयागराज के अधिकारियों द्वारा मेंडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में छात्रा की इस सफलता पर बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मुस्लिमा खातून, अन्जुम परवीन (प्रवक्ता), अल्का पाण्डेय (प्रवक्ता) आदि ने नीलाक्षी मौर्या को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।