Sunday, May 5, 2024
बस्ती मण्डल

ठंड के मौसम में सुबह बच्चों को योगाभ्यास करा दिया जाये तो दिन भर फुर्ती बनी रहेगी-रामसजन यादव

बस्ती, 22 दिसम्बर। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इन्द्रजीत प्रजापति के आदेशानुसार जनपद में नर्सरी से 8 वीं तक के विद्यालयों का समय बदल गया है। अब विद्यालय 10 बजे खुलकर 3.00 बजे बंद होंगे। गौर विकास क्षेत्र मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुसहा प्रथम में प्रार्थना सभा की शुरूआत योगा से हुई। 45 मिनट तक बच्चों ने योगाभ्यास किया। प्रधानाध्यापक रामसजन यादव ने कहा ठंड के मौसम में सुबह बच्चों को योगाभ्यास करा दिया जाये तो दिन भर फुर्ती बनी रहेगी।

इसे दिनचर्या में शामिल किया गया है। रोजाना शिक्षकों की देखरेख में बच्चे योग करेंगे। इस दौरान उन्हे किस योगासन से क्या लाभ होते हैं इसकी भी जानकारी दी जायेगी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय का समय एक घण्टा आगे करने से बच्चों को थोड़ी सी राहत मिली है। पाकीजा सिद्धीकी, दशरथ नाथ पाण्डेय, जगदीश कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, शंकराचार्य, विमला देवी, रिंका देवी आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।बस्ती, 22 दिसम्बर। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. इन्द्रजीत प्रजापति के आदेशानुसार जनपद में नर्सरी से 8 वीं तक के विद्यालयों का समय बदल गया है। अब विद्यालय 10 बजे खुलकर 3.00 बजे बंद होंगे। गौर विकास क्षेत्र मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुसहा प्रथम में प्रार्थना सभा की शुरूआत योगा से हुई। 45 मिनट तक बच्चों ने योगाभ्यास किया। प्रधानाध्यापक रामसजन यादव ने कहा ठंड के मौसम में सुबह बच्चों को योगाभ्यास करा दिया जाये तो दिन भर फुर्ती बनी रहेगी।

इसे दिनचर्या में शामिल किया गया है। रोजाना शिक्षकों की देखरेख में बच्चे योग करेंगे। इस दौरान उन्हे किस योगासन से क्या लाभ होते हैं इसकी भी जानकारी दी जायेगी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय का समय एक घण्टा आगे करने से बच्चों को थोड़ी सी राहत मिली है। पाकीजा सिद्धीकी, दशरथ नाथ पाण्डेय, जगदीश कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, शंकराचार्य, विमला देवी, रिंका देवी आदि ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।