Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

5 से 8 अक्टूबर में आर्य समाज मनाएगा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम, होंगे विविध आयोजन -ओम प्रकाश आर्य

बस्ती। महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष में आर्य समाज नई बाजर बस्ती के 50वें वार्षिकोत्सव की तिथियां तय हो गई हैं। इस निमित्त मण्डल के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक स्वामी दयानन्द विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में संपन्न हुई। ज्ञात हो कि इस वर्ष ये महोत्सव 5 से 8 अक्तूबर 2023 में मनाया जाएगा। इसके लिए मंडल के पदाधिकारियों को प्रचार प्रसार व सेवा का दायित्व सौंपा गया। प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के चयनित विद्यालयों के बच्चों को वेद पाठ, आत्मरक्षा, यज्ञ और योग प्रशिक्षण के साथ उन्हें वैदिक संस्कृति की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा युवा सम्मेलन, कवि सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण सम्मेलन इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा वेद के विद्वान एवं विदुषियों द्वारा वेद के जीवनोपयोगी विषयों पर चर्चा भी होगी। इस अवसर पर अजय अग्निहोत्री, आनंद स्वरूप सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, संतोष कुमार, पवन कुमार, गिरजा शंकर दुबे, अशोक कुमार आर्य, हीरालाल आर्य, जेपी चौबे, मनोज कुमार संत जी, बिंदेश यादव, सनी यादव, वेद कुमार आर्य, बृजकिशोर आर्य, मुरलीधर भारती, राधेश्याम सिंह, सुभाष चंद्र आर्य, नवल किशोर चौधरी, अजीत पांडे, राधेश्याम आर्य, उपेंद्र आर्य, नीतीश कुमार, हरिहर मुनि, दिलीप कुमार, गणेश जायसवाल, सत्येंद्र वर्मा, प्रमोद मद्धेशिया, वशिष्ठ गोयल, सुरेंद्र शर्मा, आदित्य नारायण गिरी, देवव्रत आर्य, आयुष श्रीवास्तव, उमेश कुमार आर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।