Monday, May 6, 2024
बस्ती मण्डल

यातायात माह के अंतर्गत नियमों के प्रति किया जागरूक

बस्ती। दुर्घटना से बचाव के लिए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद में यातायात माह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में ओपेन जिम सिविल लाइन में आने वाले लोगों को जागरूक किया गया, हेलमेट नियमित लगाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने कर प्रति सिविल डिफेंस के बैनर तले महिलाओं, बच्चों, नौजवानों को जागरूक किया गया, कुलदीप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिविल डिफेंस बस्ती की नियंत्रक जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन हैं, जनपद में आपके देखरेख में निरंतर समाज सेवा, राष्ट्र हित के कार्य किये जा रहे हैं, उप नियंत्रक सत्यप्रकाश सिंह, स.उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव, न्याय सहायक राम कुमार का मिलता रहता है मार्गदर्शन और सहयोग, आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सिविल डिफेंस समाज सेवा का सर्वोत्तम प्लेटफॉर्म है, अशोक कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, धर्मराज यादव, विजय यादव, आशा, निर्मला आदि की सहभागिता रही।