Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

बीपी आनंद को मिला हिमालय वूड बैज प्रमाण पत्र

बस्ती।भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यालय गोल मार्केट महानगर लखनऊ के प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने ब्लाक स्काउट मास्टर बीपी आनंद को हिमालय वूड बैज कोर्स का पार्चमेंट और वीड्स प्रदान किया, उल्लेखनीय है कि बीपी आनंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय कप्तानगंज विकास क्षेत्र कप्तानगंज में नियुक्त हैं, इस अवसर पर प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त गाइड कुसुम मनराल, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह, ब्लाक स्काउट मास्टर भूपेश सिंह, कार्यालय सहायक अंजू आदि लोग मौजूद रहे,ब्लाक स्काउट मास्टर बीपी आनंद की इस सफलता पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह, स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह, गाइड कमिश्नर नीलम सिंह, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, सचिव डॉ हरेन्द्र सिंह, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सुरेश प्रसाद तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त सत्या पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह,अमित शुक्ल, माता प्रसाद त्रिपाठी, अजय चौधरी,रमेश कुमार, शशि तिवारी, हरेन्द्र यादव, वेद प्रकाश उपाध्याय, रामरंग आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।