Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन संविधान में अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्धारण

बस्ती। शनिवार को सामाजिक चेतना एवं पर्यावरण संस्थान द्वारा अध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य बाबूराम वर्मा के संयोजन में सदर तहसील सभागार में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सहायक चकबंदी अधिकारी गिरजेश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान में दलितों, पिछड़ो, अल्पसंख्यकों सहित पूरे समाज को मौलिक अधिकार दिये गये है। संविधान के प्रस्तावना में ही इसका स्पष्ट उल्लेख है। संविधान की रक्षा हम सबका दायित्व है।
संस्था के अध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान ने देश के नागरिकों को अधिकार देने के साथ ही कर्तव्यों का भी निर्धारण किया है।
कार्यक्रम की कड़ी में उत्कृष्ट कार्यो के लिये सामाजिक चेतना एवं पर्यावरण संस्थान द्वारा गिरजेश कुमार सिंह और शिक्षिका प्रेमलता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारत भूषण श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र पाठक, अरविन्द सक्सेना, झिनकान वर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विश्वनाथ वर्मा, शकुन्तला वर्मा, गंगाराम वर्मा, बिजलुी प्रसाद, देवानन्द आदि शामिल रहे।