Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

संविधान दिवस पर बच्चों को संविधान के प्रति किया गया जागरूक

बस्ती, 26 नवम्बर। गौर विकास क्षेत्र स्थित मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुसहा प्रथम में संविधान दिवस के अवसर पर एक सभा आयोजित कर बच्चों को इसके बारे में जानकारी दी गयी। इस अवसर पर शिक्षकों ने संविधान की प्रस्तावना का उच्चारण किया जिसे बच्चों ने दोहराया और बड़े होकर संविधान की सुरक्षा का व्रत लिया। सहायक अध्यापक दशरथनाथ पाण्डेय ने कहा संविधान सबसे बड़ी शक्ति है।

इसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। संविधान की सुरक्षा करना भी नागरिकों की जिम्मेदारी है। सहायक अध्यापिका पाकीजा सिद्धीकी ने कहा संविधान एक गाइडलाइन है जिससे पूरा देश चलता है। संविधान से ऊपर कोई नही है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों में सुलेख, तथा निपुण लक्ष्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का अध्यापकों ने उत्साहवर्धन किया। जगदीश कुमार, शंकरा चार्य, रिंका देवी, राम वचन, दर्शन देवी, राम जीत, कुन्नू देवी तथा विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।