Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बयान से नाई समाज में रोष, फूंका पुतला

बस्ती। शुक्रवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर प्रेमनन्दबंशी के नेतृत्व में मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा नाई समाज पर अभद्र टिप्पणी किये जाने के विरोध में शास्त्री चौक पर उनका पुतला फूंका। इसके बाद जूलस के माध्यम से डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन के बाद ठाकुर प्रेमनन्दबंशी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की केवल बात करती है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक चैनल के कार्यक्रम में नाई समाज पर अभद्र टिप्पणी किया। इससे प्रदेश और देश भर के नाई समाज में स्वाभाविक आक्रोश है। मांग किया कि इस कृत्य के लिये उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को बर्खास्त किया जाय।
पुतला फूंकने और ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से आर.के. आर्तियन, साधना गौतम आजाद, प्रदीप कुमार ठाकुर, ठाकुर रामकिशोर, राम सुमेर यादव, विनय कुमार, हृदय गौतम, राजमणि चौधरी, बुद्धेश राना, कालिका प्रसाद राठौर आदि शामिल रहे।