Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

मीडिया दस्तक न्यूज, तथा यूपी लाइव टुडे की ओर से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के सेवार्थ चाय, बिस्कुट का निःशुल्क वितरण

बस्ती, 31 अक्टूबर। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर मीडिया दस्तक न्यूज, तथा यूपी लाइव टुडे की ओर से कुआनो नदी के अमहट घाट पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं के सेवार्थ चाय, बिस्कुट का निःशुल्क वितरण किया गया। व्यापारी नेता आनंद राजपाल ने फीता काटकर स्टाल का उद्घाटन किया। पत्रकार राजकुमार पाण्डेय, अशोक श्रीवास्तव, अधिवक्ता शैलेन्द्र पाठक, चंदन तिवारी, के0के0, शम्भूनाथ गुप्ता, अनूप श्रीवास्तव आदि ने सेवादारी की।

आनंद राजपाल ने कहा यही सच्ची सेवा है। दिखावा छोड़कर सही मायने में सेवा करने के लिये ऐसे ही तरीके अपनाने चाहिये। राजकुमार पाण्डेय ने कहा व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सेवा कर असीम प्रसन्नता मिली है। व्रतधारियों की सेवा करना व्रत रखने से ज्यादा पुण्य फलदायी होता है। इस अवसर पर 1,400 से ज्यादा श्रद्धालुओं की सेवा की गयी। भोर में 4.00 बजे शुरू हुआ स्टाल 8.30 बजे तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने पत्रकारों के सेवाभाव की जमकर सराहना की और उन्हे आर्शीवाद दिया। अशोक श्रीवास्तव ने कहा सेवा का अवसर हर किसी को नही मिलता। मन में भाव हो तो अवसर भी मिलते हैं और इच्छा भी जागृत होती है। उन्होने कहा छठ महापर्व सच्चाई और इमानदारी से जीवन यापन कर रहे सभी के लिये कल्याणकारी हो।