Wednesday, May 22, 2024
बस्ती मण्डल

जलालुद्दीन कुरैशी अध्यक्ष, परमात्मा प्रसाद मंत्री बने

बस्ती । रविवार को उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था का अधिवेशन एवं पदाधिकारियों का चुनाव राजकीय कन्या इण्टर कालेज के सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियोें की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुये टेªन और बस में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं को बहाल किये जाने की मांग किया।
प्रान्तीय कार्यवाहक अध्यक्ष आनन्द प्रकाश और प्रान्तीय महामंत्री एन.पी. त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री मोहसिन अली, मण्डल संगठन मंत्री अनिल कुमार श्रीवास्तव ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों के 15 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि एकजुटता से ही समस्याओं का हल निकलेगा।
चुनाव अधिकारी राजेश्वर पाण्डेय की देख रेख में हुये पदाधिकारियों के चुनाव में सर्व सम्मत से जलालुद्दीन कुरैशी अध्यक्ष, लालचंद वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परमात्मा प्रसाद मंत्री, राधेश्याम श्रीवास्तव संगठन मंत्री, जोखन राम कोषाध्यक्ष, दुर्बली प्रसाद लेखा सम्प्रेक्षक घोषित किये गये। राजेश्वर पाण्डेय ने पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।
अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद, उमेश वर्मा, राजेश कुमार, सन्तोष राव ने सेवा निवृत्त कर्मचारियों को हर स्तर पर सांगठनिक स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्य रूप वी.के. सिंह, अखिलेश पाठक, अशोक सिंह, राम अनुज शुक्ल, धु्रवचन्द्र मिश्र, राम लुटावन, संतराम, गौरीशंकर, रामजगत चौधरी, अशफाक, मोहिबुल्लाह, संतराम शर्मा, जमुना प्रसाद, हरिप्रसाद, गीता सिंह, आरती सिंह, सावित्री देवी, कुसुम कुमारी के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।