महिला शसक्तीकरण पर संगोष्ठी का आयोजन
बस्ती। रविवार को साउघाट विकास खण्ड हटवा ग्राम में महिला प्रधान विभा शुक्ला ने महिला शशक्तिकरण पर गोष्ठी कर महिलाओं को जागरूक किया।
इस दौरान ग्राम सिकरेटरी ललिता मौर्या ने महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने को प्रेरित किया।
ग्राम प्रधान हटवा विभा शुक्ला ने उपस्थित महिलाओं को अपने किशोरियों की शिक्षा पर ध्यान देने को कहा, लड़के लड़कियों में भेदभाव नही होना चाहिये।महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
इस दौरान साफ़ सफाई से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई।कोरोना से हम किस तरह अपना और अपने परिवार के सदस्यों बचाव कर सकते हैं इसके बारे में भी जानकारी दी गई।आशा बहु मीरा शुक्ला ने भी अपने विचार रखे।
इस दौरान शांति देवी, सोनपती, मोहिनी, रागिनी, कंचन देवी, पूजा देवी, आरती, जहरूनिशा, अनुराधा, दीपा देवी,सरस्वती, अंशिका, यशोदरा आदि महिलाएं उपस्थित रही।