Sunday, January 19, 2025
बस्ती मण्डल

युवा सपा नेता राजीव यादव ने देवरिया उपचुनाव में समर्थको के साथ झोंकी ताकत

बस्ती। उपचुनाव देवरिया में सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को जीत दिलाने हेतु युवा सपा नेता राजीव यादव अपने समर्थकों के साथ पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील किया। इसके साथ ही राजीव यादव ने भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ गया है। आये दिन प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओ में बाढ़ सी आ गयी है। ऐसे में प्रदेश की जनता के लिए एकमात्र समाजवादी पार्टी की विकल्प है जो प्रदेश में सुशासन दे सकता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिस प्रकार से लॉकडाउन में गरीबो और शोषितों की मदद किया था इससे प्रदेशवासियो ने काफी सराहना किया। समाजवादी पार्टी संघर्ष के लिए जानी जाती है जिसका हर सिपाही गरीबो, किसानों, पीड़ितों के लिए जमीनी स्तर पर संघर्ष करता है। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी कार्यकर्ताओ को प्रोत्साहित करते रहते है।
राजीव ने कहा कि जनता केंद्र और प्रदेश सरकार के झूठ और फ़रेब से वाकिफ हो चुकी है। सत्ता में काबिज लोगो का किसानों, नौजवानों और गरीबो से कोई सरोकार नही है। कहा कि उपचुनाव में जनता सपा उम्मीदवार को विजय श्री दिलाकर सपा को मजबूत करेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देकर सपा की सरकार बनायेगी और प्रदेश के विकास हेतु नया अध्याय लिखेगी। राजीव ने सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को जिताकर क्षेत्र के विकास को गति देने की अपील किया। राजीव यादव ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसपंर्क कर पार्टी उम्मीदवार की जीत दिलाने के लिए अपने समर्थकों के साथ कैम्प किये हुए है। युवा नेता राजीव यादव के जनसपंर्क से युवा वर्ग काफी प्रभावित होकर पार्टी उम्मीदवार को समर्थन दे रहे है।