Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

दीपावली पर घरों की साज-सज्जा और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का परम्परागत एवं माध्यम है दीपोत्सव

दीपोत्सव के उल्लास में स्वास्थ्य का रखें विशेष ख्याल : अंकित कुमार गुप्ता

बस्ती। दीपावली के उत्सव की संध्या पर नानक नगर, पचपेडिया रोड स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर एजुकेशन में दीपोत्सव पर रंगोली बनाकर एवं माँ लक्ष्मी जी की आराधना कर पर्व का स्वागत किया गया। इसमें छात्राओं ने मिट्टी के दिये को सजाकर रंगबिरंगी रंगोली बनाकर दीपावली पर्व मनाया। जिसमें छात्रा कामिनी शर्मा, पूजा शर्मा, उर्मिला चौधरी, आकांक्षा चौधरी, शिवानी गुप्ता, हीना, मेहताब जहाँ सहित समस्त छात्र/ छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाया।

अंकित कुमार गुप्ता ने कहा कि दीपावली के दिन हम पर्यावरण के उदासीन हो जाते हैं। ऐसे में मैं दीपावली के अवसर पर सभी से अपील करता हूं कि लोग प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाएं। पटाखों से परहेज करें। दीपावली पर घरों की साज-सज्जा और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का परम्परागत एवं माध्यम है दीपोत्सव रंगोली। इसमें छात्रों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रंगोली बनाई। जो कि अत्यंत सराहनीय हैं और आकर्षक भी। इको फ्रेंडली दीपावली मना कर ही हम पर्यावरण को बचा सकते हैं।
साथ ही नरक चतुर्दशी, और दीपोत्सव पर्व, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज पर्व के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया एवं मिठाई खिलाकर सभी को बधाई देते हुए उपहार भी दिया।

इस मौके पर नाइस के डायरेक्टर अंकित कुमार गुप्ता छात्र दीपक, नीरज, आदित्य, अभिषेक छात्रा कामिनी शर्मा, पूजा शर्मा, आकांक्षा चौधरी, शिवानी गुप्ता, हीना, मेहताब जहाँ सहित समस्त छात्र/ छात्राओं और देशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी।