Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

अज्जू हिंदुस्थानी को उनके पुण्यतिथि पर याद किया गया

बस्ती। हिन्दू युवा वाहिनी जनपद बस्ती के जिला प्रभारी एवं हम सबके अगुआ रहे स्व०अज्जू हिंदुस्थानी जी को द्वितीय पुण्यतिथि रविवार को विवाह मंडप मैरेज हाल के प्रांगण में आयोजित की गई।जिसका नेतृत्व जिला संयोजक श्री बबलू निषाद जी एवं जिलाध्यक्ष श्री शशिभूषण सिंह जी के नेतृत्व में हुआ।स्व०अज्जू भैया के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजक एवं जिलाध्यक्ष ने किया।दोनों पदाधिकारी ने स्वयं सहित कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाया कि स्व०अज्जू भैया के बताए और बनाए हुए रास्ते चलकरके संगठन को मजबूती के साथ चलाते रहना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में शांति पाठ ,भोज पौधारोपण एवं पौधा वितरण प्रमुख आयोजन रहा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पप्पू जायसवाल, जयप्रकाश सिंह, सूरत प्रसाद दुबे ,राम दिनेश चौधरी, कन्हैया लाल, विनय सिंह, महेंद्र त्रिपाठी ,मोहन सिंह, दुर्गेश भारतवंशी ,बलराम गुप्ता ,संजय चौधरी ,अमित सिंह ,धर्मेंद्र कुमार, राम कमल सिंह ,राजाराम तिवारी, अमृतलाल, अजय कनौजिया, चंद्र भूषण प्रजापति,सर्वजीत सिंह बाबूराम वर्मा, भाजपा पूर्व विधायक माननीय दयाराम चौधरी, राणा दिनेश प्रताप सिंह, जगबीर शाही ,श्रीमती संध्या दिक्षित, सत्येंद्र श्रीवास्तव, मनोज सिंह आदि ने स्वर्गीय अज्जू भैया के जीवन पर प्रकाश डाला। आज के इस अवसर पर प्रमुख रूप से कुलदीप कुमार मौर्या, अनिल उपाध्याय, रविंद्र कुमार, विजय पांडे ,माता प्रसाद कसौधन पंकज विश्वकर्मा ,अरुण कुमार ,जितेंद्र राय, अजय सिंह, बाबा जय प्रकाश दास ,धर्मेंद्र सिंह ,धर्मेंद्र तिवारी ,राजकुमार सोनी ,लालेंद्र भट्ट ,अश्वनी कुमार ,धर्मेंद्र मोदनवाल आशीष गुप्ता ,अजय सिंह अनिल कुमार, दिनेश शुक्ला, अरुण सोनकर, मनदीप कुमार, सुजीत कुमार, श्यामनाथ चौधरी ,भोला बरनवाल ,साहब पाठक, इतिहास सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।