Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

जयन्ती पर महर्षि वाल्मीकि को समाजवादियों ने किया नमन्

बस्ती । रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयन्ती मनायी गई। सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना करने वाले महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया। सपा नेता सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का प्राचीन वैदिक काल के महान ऋषियों में प्रमुख स्थान हैं। इन्होंने संस्कृत मे महान ग्रंथ रामायण महान ग्रंथ की रचना कि थी ,इनके द्वारा रचित रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाती है। हिंदु धर्म की महान कृति रामायण महाकाव्य श्रीराम के जीवन और उनसे संबंधित घटनाओं पर आधारित है। उनकी कृतियां युगों से भारतीय मनीषा को श्रीराम चरित से परिचित कराती है।
अध्यक्षता करते हुये निवर्तमान जिला कोषाध्यक्ष अरविन्द सोनकर ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के अनुसार संसार का मूल आधार ज्ञान ही है अर्थात शिक्षा के बिना मानव जीवन व्यर्थ और अर्थहीन है क्योंकि जीवन की भूल-भुलैया के चक्रव्यूह से शिक्षित व्यक्ति का ही बाहर निकलना संभव तथा आसान होता है। इनकी शिक्षाओं में अस्त्र-शस्त्र, ज्ञान-विज्ञान, राजनीति तथा संगीत के अलावा आदर्श सेवक, आदर्श राजा, आदर्श प्रजा का ही नहीं, आदर्श शत्रु का भी वर्णन मिलता है। आज भी इनकी शिक्षाएं पूरी दुनिया को मानवता, प्रेम व शांति तथा सहनशीलता का संदेश देती हैं और हिंसा, शत्रुता व युद्ध के होने वाले भयंकर विनाश के दुष्परिणामों से बचने का संकेत करती हैं।
जयन्ती पर महर्षि वाल्मीकि को याद करने वालों में मुख्य रूप से रामशंकर निराला, सुरेश यादव, शैलेन्द्र दूबे, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, रामचन्दर यादव, विश्वनाथ यादव, राम कृपाल यादव, अखिलेश यादव, राम सिंह यादव, राजेन्द्र गुप्ता, जोखूलाल, अब्दुल कलाम, पिन्टू पाल, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, रामतीरथ यादव, प्रकाश सोनकर, कन्हैया सोनकर, रमेश गौतम, सुभाष यादव आदि शामिल रहे।