Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

रेडक्रास चुनाव न कराए जाने से पदाधिकारियो एवं सदस्यों में असंतोष

बस्ती, 06 अक्टूबर। रेडक्रास सोसयटी का चुनाव दो बार चुनाव टाल दिया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने पहला चुनाव 15 सितम्बर को घोषित किया था। सदस्यों को बगैर कोई कारण बतायें चुनाव टाल दिया गया। यह सूचना वाट्सएप ग्रुप में 14 की रात में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दी गयी थी। चुनाव के लिये 22 सितम्बर की तिथि निर्धारित की गई। बगैर किसी सूचना के ये भी चुनाव टाल दिया गया। ये सूचनायें भी सार्वजनिक तौर पर नही दी गयीं।

जबकि चुनाव की सभी तैयारियां हो चुकी थीं, और पदाधिकारियों ने अपना नामांकन भी कर दिया था। कुछ खास सदस्यों तक की चुनाव टलने की जानकारी सीमित रह गयी। जिलाधिकारी रेडक्रास सोसायटी की अध्यक्ष हैं। ऐसे में सवाल उठने शुरू हो गये हैं कि जिलाधिकारी किसी दबाव में कार्य कर रही हैं ? या फिर मनमानी करने की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है ? चर्चा ये भी है कि प्रक्रिया को दरकिनार कर पिछले दरवाजे से पुरानी कार्यकारिणी को फिर से नवीनीकृत करने की योजना बन चुकी है। फिलहाल इसको लेकर सदस्यों और पदाधिकारियों में नाराजगी है। सभी को जिलाधिकारी के निर्णायक पहल का इंतजार है।