Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्काउट गाइड की रही सहभागिता

बस्ती।सहायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर बस्ती मंडल बस्ती सुरेश प्रसाद तिवारी के देखरेख में, जिला गाइड कैप्टन लीडर ट्रेनर सत्या पांडेय के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया विकास क्षेत्र दुबौलिया की गाइड कलर पार्टी और स्काउट बैंड पार्टी ने बीआरसी हर्रैया के परिसर में आयोजित बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि माननीय विधायक अजय सिंह का स्वागत किया, अपने सम्बोधन में विधायक अजय सिंह ने कहा कि जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह के निर्देश पर स्काउट बैंड पार्टी, कलर पार्टी की अगुवाई ने परेड कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया।

इस अवसर पर आशीष श्रीवास्तव स्काउट गाइड आजीवन सदस्य,एस आर जी,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट एवं जनपदीय स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह, ब्लाक स्काउट मास्टर अमर चंद वर्मा, स्काउट मास्टर भीमसेन सिंह, स्काउट मास्टर नीरज कुमार, राम सुधाकर पाण्डेय, स्काउट मास्टर आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, स्काउट मास्टर राम कुमार वर्मा, स्काउट मास्टर दुर्गेश यादव, स्काउट मास्टर बीपी आनंद, स्काउट मास्टर राहुल उपाध्याय, स्काउट मास्टर अरविंद यादव, स्काउट मास्टर अखिलेश यादव, स्काउट मास्टर सतीश चंद्र यादव, स्काउट मास्टर भूपेश कुमार सिंह, स्काउट मास्टर रमेश चौरसिया, गाइड कैप्टन आशा त्रिपाठी, गाइड कैप्टन शान्ति यादव, गाइड कैप्टन सरोज सिंह आदि की सहभागिता रही।