Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

प्राथमिक शिक्षक संघ कुदरहा के अधिवेशन में चन्द्रभान अध्यक्ष, विनोद मन्त्री बने

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ कुदरहा का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षोन्नयन गोष्ठी कुदरहा बीआरसी पर जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर रात सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में कुदरहा ब्लाक के पदाधिकारियों का चुनाव विजय प्रकाश चौधरी की देखरेख में पर्यवेक्षक देवेंद्र वर्मा व चुनाव अधिकारी पटेश्वरी प्रसाद निषाद की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।कुल 314 लोगों ने मतदान में प्रतिभाग किया जिसमें 202 मत प्राप्त कर चन्द्रभान चौरसिया अध्यक्ष निर्वाचित हुए उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी हरीश चौधरी को 112 मत प्राप्त हुए।

इसके अलावा सर्वसम्मति से विनोद कुमार वर्मा मन्त्री चन्द्रिका सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैयाराम राव कोषाध्यक्ष रविन्द्र नाथ वर्मा संयुक्त मन्त्री ज्ञानप्रकाश चौधरी, बुद्धिराम यादव, अमित श्रीवास्तव,भूपेन्द्र चौधरी उपाध्यक्ष राम प्रकाश यादव संगठन मन्त्री घोषित किये गए।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि समाज निर्माण में शिक्षकों की सबसे बड़ी और निर्णायक भूमिका है।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रवीश कुमार मिश्र ने दी है।
इस दौरान मन्त्री राघवेन्द्र सिंह,अभय सिंह यादव, शैल शुक्ल,आनंद दूबे, रक्षाराम वर्मा,दिवाकर सिंह,महेश कुमार,राम भरत वर्मा,नरेंद्र दूबे,मारूफ खान,विनय कुमार,त्रिलोकी नाथ,राम उग्रह, धर्मेंद्र पटेल, पवन यादव,ज्ञान प्रताप उपाध्याय, राजेश, कृष्ण कुमार,अजय प्रताप, रवीन्द्र नाथ,प्रदीप जायसवाल, मो.आलम, प्रवेश चौधरी,कैलाश मौर्य, दिवाकर यादव,दिनेश ओंकार नाथ,अनिल विवेकानन्द ओम प्रकाश पाण्डेय,सुनील यादव राजेश सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।