Friday, May 24, 2024
बस्ती मण्डल

महामण्डलेश्वर राजेश्वरानन्द जी महाराज को भू- समाधि

बस्ती। डारीडीहा दुर्गा मंदिर के महन्थ उदासीन छोटे अखाड़े के महामण्डलेश्वर राजेश्वरानन्द जी महाराज उर्फ राजू गिरी के आकस्मिक निधन से साधू सन्तों में भी शोक की लहर है। अखाड़े की परम्परा के अनुसार उत्तराधिकारी अजय कुमार गिरी द्वारा उन्हें मंदिर के निकट भू- समाधि दी गई।
उदासीन अखाड़े के सन्न्त दिव्यांशु जी महराज ने बताया कि आगामी 6 सितम्बर को डारीडीहा दुर्गा मंदिर पर साधू सन्त भण्डारे के साथ ही उत्तराधिकारी अजय कुमार गिरी को महन्थई सौपी जायेगी।
उदासीन छोटे अखाड़े के महामण्डलेश्वर राजेश्वरानन्द जी महाराज उर्फ राजू गिरी को भू- समाधि दिये जाने के दौरान मुख्य रूप से बालकदास जी महराज, रामनयन दास, श्याम सुन्दर दास, दिव्यांशु जी महराज, ग्राम प्रधान रामतेज चौधरी, सुरेन्द्र गिरी, वीरेन्द्र कुमार गोस्वामी, बलराम गिरी, भजराम गिरी, सत्येन्द्र गिरी, काशी गिरी, विशाल गोस्वामी, विकास गोस्वामी, वीरेन्द्र यादव, माया देवी, रामपाल गिरी, मो. शफीक, श्याम गिरी, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, संदीप गोयल, अनूप मिश्र, विजय गिरी के साथ ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।