Wednesday, April 30, 2025
बस्ती मण्डल

आशा बहनों की बडी जीत हमारी एकता से जिम्मेदार भयभीत

बस्ती। भले ही बस्ती जनपद आगमन पर सूबे के मुख्यमंत्री से हमें व हमारी आशा बहनों को नहीं मिलने दिया गया किन्तु हम अपनी आवाज जिम्मेदारों को सुनाने में सफल रहे विभिन्न मदों के बकाया भुगतान न होने तक आशा अधिकारमंच द्वारा प्रदेश व्यापी सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार की घोषणा के क्रम में सूबे की बहनों ने एकजुटता का परिचय देते हुए लिखित सूचना के साथ कार्य बहिष्कार किया फलतः मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों ने माना विभिन्न मदों का भुगतान लम्बित रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस सन्दर्भ में जहां सूबे के मुख्यमंत्री ने सांगठनिक पदाधिकारियों से वार्ता कर आशा समस्या के समाधान का निर्देश देने के साथ साथ अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान की प्रतिपूर्ति हेतु 78करोड बजट निर्गत किया वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अर्पणा उपाध्याय ने बस्ती सुल्तानपुर बहराइच सहित विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी व मुख्यचिकित्साधिकारी को बकाया मदों का भुगतान सुनिश्चित कराते हुए कार्यवाही से अवगत का निर्देश जारी किया है। ये जीत आशाबहनों की एकजुटता व मीडिया के साथियों के सहयोग का परिणाम है।ये बातें आशा अधिकारमंच के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमणि पाण्डेय ने कहा उन्होंने कहा कि हम निश्चित ही सांगठनिक एकता के बल पर हर न्यायिक मांग मनवाने में होंगे सफल आज नहीं तो कल