Thursday, June 27, 2024
बस्ती मण्डल

मुख्य विकास अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा को रवाना किया

बस्ती, 12 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर मनाये जा रहे अमृत तहोत्सव की श्रंखला में शुक्रवार को बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से वरिष्ठ पत्रकार एवं व्यापार मंडल के जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव के संयोजन में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश प्रजापति ने हरी झण्डी दिखाकर मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा को रवाना किया।

आरम्भ से लेकर समापन तक देशभक्ति के नारों की गूंज लोगों का ध्यान खींच रही थी। पुरानी बस्ती के करूआ बाबा चौक से निकली यात्रा दक्षिण दरवाजा, रोडवेज तिराहा, गांधीनगर होते हुये शास्त्री चौक पहुंची। इस दौरान व्यापारियों का उत्साह देखने लायक था। शास्त्री चौक पर मुख्य विकास अधिकारी के उद्बोधन, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल के आभार ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान से यात्रा का समापन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा देश की आजादी के बाद स्वतंत्रता दिवस पर पहली बाद लोगों में इतना उत्साह देखा जा रहा है। उन्होने महोत्सव के तहत 17 अगस्त तक आयोजित होने विविध कार्यक्रमों को सफल बनाने की आम जनमानस से अपील की। बाद में आनंद राजपाल ने तिरंगा यात्रा में शामिल व्यापारियों को धन्यवाद दिया, कहा एकजुटता से व्यापिरयों का स्वाभिमान है।

तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने में बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल, धर्मेन्द्र कुमार चौरसिया, सुनील कुमार गुप्ता, अदालत प्रसाद, डा. संजय द्विवेदी, संध्या दीक्षित, ज्योति पाण्डेय, किशन के गोयल, अनूप अरोरा, डा. अश्वनी, लालजी सिंह, नगर अध्यक्ष अजय चौधरी, परशुराम चौधरी, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, योगेश कुमार, शम्भूनाथ गुप्ता, विकास गुप्ता, अमन जायसवाल, अरविन्द चौधरी, सुनील किंग्स, शिवा सिंह कसेरा, फौजी रमेश सिंह, विधानचंद चौधरी, गौरव साहू, लाला साहू, सरदार रविन्द्र पाल सिंह जल्लू, आशुतोश पाण्डेय, डेजी सरदार, सौरभ राजपाल, माधव प्रसाद, संजय अग्रहरि, मनोज गुप्ता, अनुज मोदी, अश्वनी त्रिपाठी, चंदन तिवारी, सुनील बरनवाल, सुनील श्रीवास्तव, गौरव गुप्ता, जितेन्द्र सोनी, राजन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, डब्बू श्रीवास्तव, उत्कर्ष गुप्ता आदि का योगदान रहा।