Sunday, May 5, 2024
बस्ती मण्डल

जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम ने पत्नी संग महादेव मंदिर तामेश्वरनाथ धाम में किया रुद्राभिषेक

संतकबीरनगर। जिलापंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने पत्नी संग श्रावण मास में देवादिदेव महादेव मंदिर तामेश्वरनाथ धाम में जनपद कल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। इसी के साथ उन्होंने जनपदवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जिलापंचायत अध्यक्ष ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना करते हुए महादेव शिव का सहस्रधारा से अनवरत अभिषेक किया। इस दौरान जिलापंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जीवन में यदि कोई कष्ट हो या कोई मनोकामना हो तो सच्चे मन से रुद्राभिषेक करने से पूरी हो जाती हैं। रुद्राभिषेक के बाद आयोजित भव्य आरती में भगवान शिव के जयघोष से परिसर शिवमय हो गया।