Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

यज्ञ हमें ना केवल सुरक्षित करता है बल्कि हमारे पर्यावरण रूपी कवच को भी सुदृढ और सशक्त बना देता है-ओमप्रकाश आर्या

बस्ती। आर्य समाज बस्ती द्वारा आयोजित यज्ञ की अटूट शृंखला की अगली कड़ी शिव मंदिर राजा बाजार बस्ती बना यहाँ समाजसेवी जितेन्द्र यादव की अगुवाई में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण व रोगनिवारण की प्रार्थना के साथ आहुतियाँ दीं। कोरोना मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण को समर्पित यह यज्ञ लोगों को बहुत मनभावन लग रहा है। प्रधान आयोजक ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि पर्यावरण हमारे कवच के रूप में हमारे चारों ओर विद्यमान है और इस कोरोना महामारी ने हमारे कवच को ही कमजोर कर दिया है। ऐसे में यह यज्ञ हमें ना केवल सुरक्षित करता है बल्कि हमारे पर्यावरण रूपी कवच को भी सुदृढ और सशक्त बना देता है। पुरोहित राधेश्याम आर्य ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए औषधीय पौधे लगाने की सलाह दी। सह आयोजक आदित्यनारायण गिरी ने बताया कि आगामी कार्यक्रम में पुलिस लाइन में यज्ञ भी शामिल होगा। पुलिस अधीक्षक बस्ती से इस संबंध में सकारात्मक वार्ता हुई है। कल 3 जून को नई कालोनी करूवा बाबा बस्ती में दिलीप कसौधन के अगुवाई में वैदिक यज्ञ होगा। अंत मे जितेन्द्र यादव ने कहा कि यह यज्ञ हमें जीने के साथ साथ सुरक्षित रखने में भी सक्षम है इसलिए प्रत्येक कालोनी में ऐसा यज्ञ होना चाहिए। इस अवसर पर गणेश आर्य, सुनील कुमार, राजकुमार गुप्ता, आनन्द खण्डेलवाल, आशीष कुमार, विजय खण्डेलवाल, मुकुल कुमार, अजय राज कसौधन सहित अन्य लोगों ने सपरिवार आहुतियाँ दीं।