Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

नगर पंचायत बनकटी में निकाली गई तिरंगा यात्रा

बनकटी/बस्ती। देश के आजादी का 75वां वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में पुरा देश मना रहा है।नगर पंचायत बनकटी में इंजीनियर व भाजपा नेता अरविंद पाल के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ जनों द्वारा अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर पंचायत बनकटी मे देईसांँड से महादेवा तक बाइक यात्रा निकालते हुए एक साथ एक सूत्र में पिरोते हुए सैकड़ों लोगों ने हाथ में तिरंगा लिए हुए दुपहिया और चार पहिया वाहनों से यात्रा निकालते हुए नगर पंचायत बनकटी यात्रा करते हुए महादेवा समापन किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम नारों से पुरा क्षेत्र गुंज उठा। लोगों ने गाजे बाजे के साथ तिरंगे के सम्मान में यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने आप को बलिदान कर देने वाले वीरों के सम्मान को याद करते हुए तिरंगा फहराया और तिरंगे की शान, मान और सम्मान को जनता के जेहन में भरपुर पिरोने का प्रयास किया ।

अरविंद पाल द्वारा उन शहीदों की कुर्बानियों को याद दिलाते हुए नगर पंचायत में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि आजादी हमें बड़ी से बड़ी कुर्बानियाँ देकर प्राप्त हुई है।इसे हमें सदैव याद रखना चाहिए और उनके प्रति यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कि हम अपने अतीत को वर्तमान में हमेशा उन्हें अपने दिलों में याद रखते हैं ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के मण्डल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला व क्षेत्र के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र तिवारी,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,मनमोहन त्रिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चन्द पान्डेय,सभासद डा०अनिल कुमार मौर्य,बीओ अरुण कुमार पान्डेय,राम आशीष चौधरी,मेराज अहमद,परमात्मा यादव,भोलू पाल,सदरे अयुब,बाबूराम चौधरी,दाउद खान,महेश चौधरी,गोपाल शुक्ला, मेराज अहमद,धर्मेंद्र पाल,अतुल पाल, राम उजागिर,अरुण चौधरी,मदन गौतम,अनवर हुसेन,अखिलेश शुक्ला,बाबा सूरज दास,गोपाल शुक्ला,खेरू चौहानआदि लोग मौजूद रहे।