Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

12 से 19 तक आर्यसमाज मनाएगा वेद प्रचार सप्ताह

बस्ती 10 अगस्त। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आर्य समाज गांधी नगर बस्ती में वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन दिनांक 12 अगस्त 2022 से 19 अगस्त 2022 तक किया जा रहा है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए आर्य समाज गांधी नगर बस्ती के प्रधान मुरलीधर भारती ने बताया कि वेद प्रचार सप्ताह में गौतम नगर, नई दिल्ली से आचार्य मुकेश जी भजनोपदेशक पधारेंगे।
बताया कि कार्यक्रम प्रातः 08.30 से 11 बजे तक वैदिक यज्ञ एवं सायं 06.30 से 10.00 तक संध्या, भजनोपदेश आर्य समाज मंदिर में होगा।
उन्होंने सभी धर्म प्रेमी सज्जनांे से अनुरोध किया कि सपरिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ पधार कर वेद प्रचार में तन, मन एवं धन से सहयोग करें एवं मानव जीवन को सफल बनावें।