Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

धर्मेंद्र सिंह की जीत हर सामान्य कार्यकर्ता की जीत है-गोपेश्वर त्रिपाठी

बस्ती। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के दो सीटों के लिए होने वाले उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारा झटका लगा है। पार्टी की उम्मीदवार कीर्ति कोल का नामांकन पत्र खारिज हो गया है। पर्चा खारिज होने की वजह उनकी उम्र बताई जा रही है। अब भाजपा उम्मीदवारों की निर्विरोध जीत तय हो गई है। इसी कड़ी में आज गांधीनगर चौराहे पर भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी के अगुवाई में कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया। बताते चले कि विधान परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए कम से कम 30 साल की उम्र होनी चाहिए। कीर्ति कोल ने नामांकन पत्र में अपनी उम्र 28 वर्ष दिखाई थी। रिटर्निंग अफसर ने जांच के बाद मंगलवार को नामांकन पत्र खारिज करने की कार्रवाई की है। भाजपा ने धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को अपना प्रत्याशी बनाया था। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहाँ धर्मेंद्र सिंह की जीत हर सामान्य कार्यकर्ता की जीत है। पूरे गोरखपुर क्षेत्र में इसको लेकर खुशी की लहर है।
इस मौके पर रामानन्द उर्फ नन्हे, सिद्धार्थ श्रीवास्तव ,अमृत वर्मा, आलोक पांडे ,उमेश तिवारी, अनिल पांडे,अमीर चंद, दिनेश गुप्ता, अतुल भट्ट, निखिल चौधरी, सोनू यादव, प्रिंस तिवारी, शुभम तिवारी, रवि उपाध्याय, उज्जवल सिंह राजपूत,अमित तिवारी, दिनेश गुप्ता विशाल चौधरी आदि मौजूद रहे।