Wednesday, July 3, 2024
साहित्य जगत

सम्मानित होंगी विभूतिया

पंडित बृजमोहन अवस्थी सुस्मृति संस्थान, कुलपहाड़ (महोबा)उत्तर प्रदेश द्वारा विगत ग्यारह वर्षों से बुंदेलखंड के लब्ध-प्रतिष्ठ साहित्यकार *पंडित बृजमोहन अवस्थी* जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष ‘एक सितंबर’ को विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाता है।
इस वर्ष निम्नलिखित चौदह विभूतियों को *1 सितंबर, 2022 को वीरभूमि ‘महोबा’* में आयोजित होने जा रहे *द्वादस सारस्वत समारोह* में सम्मानित किया जाएगा।

महेन्द्र भीष्म
अध्यक्ष
शैलेन्द्र प्रताप अवस्थी
संयोजक
डॉ भूपेन्द्र प्रताप अवस्थी
महासचिव
पंडित बृजमोहन अवस्थी सुस्मृति संस्थान, कुलपहाड़ (महोबा) उत्तर प्रदेश । मो.7607333001
mahendrabhishma@gmail. com

दिनांक : 01 अगस्त, 2022
स्थान : लखनऊ/ कुलपहाड़

*सम्मानित होने वाली विभूतियाँ*

1. पंडित महेशप्रसाद अवस्थी
शिक्षाविद् सम्मान, 2022
डॉ. अश्विनीकुमार शुक्ल, अध्यक्ष–हिंदी विभाग एवं शोधकेंद्र, पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, बाँदा (उ.प्र.)

2. पंडित महादेवप्रसाद
अवस्थी
कर्तव्य-निष्ठा सम्मान, 2022
सुश्री श्वेता पांडेय, उपजिलाधिकारी
जनपद–महोबा

3. डॉ सतीशचंद्र अवस्थी चिकित्सा-सेवा सम्मान, 2022
डॉ. कपिलदेव दीक्षित, सीतापुर

4. पंडित हरिश्चंद्र अवस्थी
विधिवेत्ता सम्मान, 2022
श्री शचीस सक्सेना ‘बती बाबू’
अधिवक्ता, महोबा

5. डॉ. सुरेशचंद्र अवस्थी लोक-संस्कृति सम्मान, 2022
श्री चंद्रभाष
नाट्य/फ़िल्म निर्देशक एवं अभिनेता, बाँदा/लखनऊ

6. श्रीमती सुमित्रा देवी अवस्थी साहित्य सम्मान (नवोदित), 2022
सुश्री आर्यावर्ती सरोज ‘आर्या’ (प्रथम औपन्यासिक कृति ‘छोटी मालकिन’ के लिए), देवरिया/लखनऊ।

7. श्रीमती गेंदारानी अवस्थी
साहित्य-सेवा सम्मान, 2022
डॉ. सुफलता त्रिपाठी, लखनऊ

8. पंडित बृजमोहन अवस्थी
प्रकाशन-सेवा सम्मान, 2022
श्री अजय कुमार अग्रवाल
काव्या पब्लिकेशन, भोपाल/नई दिल्ली।

9. पंडित बृजमोहन अवस्थी
युवा प्रेरणा सम्मान, 2022
श्री सुनील नाहर, कुलपहाड़ (महोबा)

10. पंडित बृजमोहन अवस्थी
समाज-सेवा सम्मान, 2022
श्री विनोद पुरवार, महोबा

11. पंडित बृजमोहन अवस्थी
साहित्य-सेवा सम्मान, 2022
श्री संजीव जायसवाल ‘संजय’, लखनऊ

12. पंडित बृजमोहन अवस्थी
साहित्य समीक्षा सम्मान, 2022
श्री कुमार तरल, लखनऊ

13. प्रो. सुरेशचंद्र दीक्षित
पर्यावरण सम्मान, 2022
श्री तारा पाटकर, ‘बुंदेलखंडी’ महोबा

14. पंडित बृजमोहन अवस्थी
पत्रकारिता-सेवा सम्मान, 2022
श्री रवींद्र अरजरिया, छतरपुर (मध्यप्रदेश)