Saturday, June 29, 2024
साहित्य जगत

साहित्य संवाद के द्वारा अखिल भारतीय वर्षा रानी कवि सम्मेलन आयोजित

घटा भी इंतजार में है,घड़ा भी इंतजार में है: श्रीराम

औरंगाबाद 22 जुलाई: जनेश्वर विकास केंद्र की सहभागी संस्था साहित्य संवाद के पटल पर अखिल भारतीय वर्षा रानी कवि सम्मेलन का ऑनलाइन अयोजन किया गया।
कवि सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए महोत्सव पुरुष आदरणीय सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि वर्षा रानी को खुश करने से ही खेतों में खुशहाली आएगी। संयोजक श्रीराम राय के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जाने माने साहित्यकार आदरणीय सुरेंद्र प्रसाद मिश्र ने कवियों को संबोधित करते कहा कि आज के इस कवि सम्मेलन से वर्षा रानी अवश्य ही धरती को तृप्त करेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्वान ज्योतिष सह साहित्यकार आदरणीय शिवनारायण सिंह ने कहा कि सावन के पावन महीने में आयोजित यह कवि सम्मेलन अपने आप में अद्भुत है। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पटना से पधारे वरीय साहित्यकार आदरणीय अरविंद अकेला ने कार्यक्रम के सफलता की कामना करते हुए अपने काव्य पाठ से मंच को आह्लादित किया।
वरीय शिक्षक सह कवि श्रीराम राय के संयोजन में आयोजित इस कवि सम्मेलन का संगीतमय संचालन वरीय कवित्री आदरणीय सुषमा जी अपने मधुर स्वर से किया।उपस्थित सभी कवियों ने वर्षा रानी को मनाने के लिए एक से बढ़ कर एक रचनाओं का पाठ किया।इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में विद्या शंकर अवस्थी पथिक कानपुर,सुषमा सिंह,डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी शैलेश, वाराणसी ,अनुभव छाजेड़, पटना,बद्री नाथ विश्वकर्मा (सवरिया) गोरखपुर,अमरनाथ सोनी “अमर”, डा बीना सिंह “रागी”, सुधीर श्रीवास्तव, गोंडा,उत्तर प्रदेश,हीरा सिंह कौशल ,अरविंद अकेला,पटना,रामकेश एम. यादव (मुंबई ), सुरेश विद्यार्थी,औरंगाबाद,संजय जैन “बीना” मुंबई, राजेश तिवारी मक्खन,झांसी,गीता पांडे “अपराजिता”, रायबरेली, यू.पी., बृजबाला श्रीवास्तव,आजमगढ़ सहित देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे दर्जन भर से अधिक कवि कवित्रियों ने वर्षा रानी को मनाने के लिऐ रचनाएं पढ़ीं। कवियों के काव्य पाठ के साथ ही संयोजक श्रीराम राय के द्वारा सम्मान पत्र से कवियों को सम्मानित किया गया।अंत में साहित्य संवाद के सचिव आदरणीय सुरेश विद्यार्थी ने सभी आगत अथितियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।(सुधीर श्रीवास्तव)