Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न,बूथ सशक्तिकरण के लिए हुआ विमर्श

बस्ती। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष,मंडल प्रभारी, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि एमएलसी भाजपा प्रदेश महामंत्री/क्षेत्रीय प्रभारी गोरखपुर अनूप गुप्ता ने सबको सम्बंधित करते हुए कहा
पार्टी द्वारा चलाये जा रहे बूथ सशक्तीकरण का कार्य जल्द से पूर्ण कर लिया जाए। इसके लिये सांसद, विधायक और बूथ सशक्तिकरण काम में लगे कार्यकर्ताओं से समन्वय के लिये हर विधानसभा में एक-एक जिला पदाधिकारी को लगाया गया है। ताकि काम को जल्दी पूरा किया जा सके।हर माह प्रसारित होने वाली पीएम की मन की बात कार्यक्रम के लिए एक बूथ पर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी एक से दो दिन में दे दी जाये। संबंधित कार्यकर्ता बूथ पर मन की बात कार्यक्रम सामुहिक रूप से सुनेगा और बूथ समिति की बैठक करेगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा 15 अगस्त से पहले घर-घर तिरंगा झंडा उपलब्ध करा दिया जाये।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने पार्टी द्वारा आगे चलाये जाने वाले अभियानों और कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा की।
और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने गरीब, शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्ग के लोगों के कल्याण का कार्य किया है। उन्होंने महिला एवं युवा वर्ग के सशक्तीकरण पर बल दिया है।

राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव जिला महामंत्री विवेकानन्द मिश्र ने प्रस्तुत किया संचालन अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान निवर्तमान विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर,किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी,ममता पाण्डेय,जिला महामंत्री रामचरण चौधरी,अशोक गुप्ता,चन्द्रशेखर मुन्ना,जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह,दिव्या त्रिपाठी, अरविंद श्रीवास्तव, प्रतुष विक्रम सिंह,आनंद सिंह,विनय यादव,प्रमुख अभिषेक कुमार,जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह, अजय पाल,विमल पाण्डेय,मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह,अमित गुप्ता,दिलीप पांडेय,मोहम्मद आलम चौधरी,मंडल प्रभारी विनोद शुक्ल, राम सिगार ओझा , गजेंद्र सिंह गहमनी, राजेश त्रिपाठी, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल,सुरेंद्र सिंह,सुखराम गौड़, राजेश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौरसिया, बलराम सिंह,धर्मेद्र जायसवाल,दिलीप भट्ट,परमानंद सिंह,शिवपूजन राजभर,श्याम विहारी गौड़, हर्ष द्विवेदी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।